सहारनपुर। सहारनपुर में नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का मंडल एवं जिला कार्यालय उद्घाटन उत्तम राइस मिल बेहट रोड पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला राष्ट्रीय महासचिव जे एन मिश्रा राष्ट्रीय विधिक सचिव सीताराम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख प्रशासनिक संरक्षक जांच प्रभारी डॉ.पिंकी पाल उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय अध्यक्षी ने कहा की समस्त भारत में 500 कार्यालय के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी कार्यकारिणी कार्यरत है सभी को उचित न्याय मिले इसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं और संगठन का वार्षिक फाउंडेशन डे 29 सितंबर को सूरत में मनाया जाएगा जिसमें मंडल सहारनपुर को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित भी किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा व जिला अध्यक्ष मुदित अग्रवाल के अथक प्रयासों से मंडल जिला एवं नगर की टीम का विस्तार किया गया जिसमें मंडल प्रभारी संजय बंसल जी मंडल महासचिव विशाल पाहवा जी मंडल सचिव अनिल शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार , जिलाध्यक्ष मुदित अग्रवाल जी, जिला महासचिव प्रवीन चोपड़ा जिला सचिव, ब्रह्मपाल सैनी जिला कोषाध्यक्ष मनोज त्यागी जी, नगर अध्यक्ष पंडित दीपक अग्निहोत्री जी, नगर सचिव, विनोद कुमार जिला अध्यक्ष यूथ पंडित ओंकार चूड़ामणि एवं समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया ।आज डॉक्टर श्री राजेश शुक्ला जी ने सरोज शर्मा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया।