लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दीदारगंज आजमगढ़। दिनांक 9.12.2021 को वादी दीदारगंज द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि लड़की को मनोज गौतम पुत्र स्व0 रामनयन गौतम ग्राम गोखवल थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने बहला फूसलाकर भगा ले गया है के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 183/21 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया। 

दिनांक 18.8.2022 को उ0नि0 दशरथ उपाध्याय मय हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज गौतम पुत्र स्व0 रामनयन गौतम ग्राम गोखवल थाना पवई जनपद आजमगढ़ को अम्बारी बाजार से समय करीब 8.35 बजे दिन में हिरासत पुलिस में लिया गया नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।