भगवान गोवर्धन नाथ हिंडोले में बिराजे

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मथुरा। अति प्राचीन भगवान गोवर्धन नाथ जी के मंदिर में भगवान गोवर्धन नाथ महाराज को हरियाली तीज के उत्सव पर सोने चाँदी के भव्य दिव्य हिंडोले में झूलते हजारों लोगों ने अपने ठाकुर के दर्शन किए। दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोवर्धन नाथ के जयकारों के बीच भक्तों की भीड़ मंदिर के प्रांगण में मल्हारों की गायकी पर झूमती देखी गई।मंदिर सेवायत पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक ने बताया की भगवान के हिंडोले में रक्षाबंधन तक रोज़ सायं चार से आठ दर्शन होंगे।