जानिए, रुबिना की ग्लोइंग स्किन के Beauty Secrets

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। एक्ट्रेस की ब्यूटी नैचुरल है। रुबीना ने टीवी सीरियल छोटी बहू और शक्ति अस्तित्व के एहसास की से लोगों में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद बिग बॉस-14 जीतकर उन्होंने फैंस के दिल में और भी ज्यादा जगह हासिल कर ली। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर  ट्रैवलिंग की तस्वीरें, मेकअप और हैल्थ सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह फलों और हैल्दी फूड का सेवन करती हैं। रुबीना की ब्यूटी भी किसी से छिपी नहीं है। फैंस अक्सर उनके ब्यूटी सीक्रेट्स जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। आज रुबीना दिलैक का जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज 33 साल की हो गई हैं। आपको उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स बताते हैं। तो आइए जानते हैं रुबीना के ग्लोइंग स्किन का राज...

डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन के लिए लगाती हैं जिनसेंग फेस मास्क 

रुबिना अपनी त्वचा पर जिनसेंग फेस मास्क इस्तेमाल करती है। यह मास्क उनकी त्वचा को डलनेस, डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन से भी दूर रखता है। जिनसेंग फेस मास्क रुबीना के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से कॉलेजन का स्तर बढ़ता है और त्वचा की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। 

त्वचा पर लगाती हैं नारियल का तेल 

एक्ट्रेस का मानना है कि नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। त्वचा से मेकअप हटाने के लिए वह किसी लिक्विड लोशन नहीं बल्कि नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज और गंदगी निकालने में सहायता करता है। रुबीना नारियल तेल के साथ लैवेंडर ऑयल भी त्वचा पर इस्तेमाल करती हैं। 

योग और थेरेपी से रखती है त्वचा यंग 

रुबीना का मानना है कि सिर्फ थेरेपी और योग शरीर को नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और यंग रखने में मदद करते हैं। त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए रुबीना नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज भी करती हैं।  

फ्रेश फलों और सब्जियों का पीती हैं जूस 

एक्ट्रेस को फलों और सब्जियों का जूस भी बहुत ही पसंद है। फल उनकी स्किन केयर का भी एक हिस्सा है। फलों और सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा और स्किन दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। जैसे - अनार रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने और गालों को गुलाबी रंग देने में सहायता करता है। वैसे खीरे में पाए जाने वाले कूलिंग एजेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत एक गिलास फ्रेश फलों के जूस के साथ करती हैं। 

जरुरी है सनस्क्रीन और नाइट क्रीम 

एक्ट्रेस का मानना है कि चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करना बहुत ही आवश्यक है। सनस्क्रीन त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में सहायता करती है। इसलिए रात को सोने से पहले त्वचा पर नाइट क्रीम या सीरम लगाना बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा सोने से पहले रुबीना त्वचा को साफ, टोन और मॉइश्चराइज करती है।