सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति कर रही सरानीय कार्य: एएसपी

सहारनपुर। नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आज नुमाईश कैम्प स्थित पायनियर एकेडमी के प्रांगण में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एएसपी प्रीति यादव व मुख्य अतिथि उद्योगपति अश्वनी सुखीजा उर्फ आशू द्वारा संयुक्त रूप से रीबन काटकर किया गया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कांग्रेसी नेता महेन्द्र तनेजा, अजय श्रीवास्तव लेखाधिकारी, उद्यमी रूही अंजुम, मिस इंडिया कंचन कटारिया, शिक्षक नेता अर्चना सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एएसपी प्रीति यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान और राष्ट्र का सम्मान व अभिमान है। तिरंगा हमें राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को क्षुण बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है। उद्यमी अश्वनी सुखीजा ने कहा कि महान बलिदानों के कारण ही हमने आजादी का अमृत चखा है इसलिए हमें राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाना चाहिए। उद्यमी रूही अंजुम व कांग्रेसी नेता महेन्द्र तनेजा ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष हमें यह याद दिलाते हैं कि किन परिस्थितियों हमारे देश के जांबाजों ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। 

हमें अपने बलिदानियों पर गर्व हैं, पूरा देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। समिति अध्यक्ष अचिर्त अग्रवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव सभी के लिए खास है, यह हमे हमेशा उन वीर सपूतों की याद दिलाता रहेगा जिन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राणों की बलि देश के लिए दे दी।

इस अवसर पर नीर डान्स एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मनमोहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गगनदीप, आशा सब्बरवाल, गीशू,पूनम, पायल, निकिता,वर्णिका, अनिका, शिखा, निकिता,वंशिका सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।