जाने कब है 2022 में दिवाली? आने वाले 5 सालों में दीपावली की तिथियां

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

Diwali 2022: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाते है। इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को है। ऐसे में दिवाली या दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन से घर में सुख-शांति  समृद्धि आती है। जानें 2022 में लक्ष्मी पूजन टाइमिंग व आने वाले पांच सालों में दीपावली की तिथियां-

साल 2022 में लक्ष्मी पूजन का समय-

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त:18:54:52 से 20:16:07 तक

अवधि :1 घंटे 21 मिनट

प्रदोष काल :17:43:11 से 20:16:07 तक

वृषभ काल :18:54:52 से 20:50:43 तक

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :23:40:02 से 24:31:00 तक

अवधि :0 घंटे 50 मिनट

महानिशीथ काल :23:40:02 से 24:31:00 तक

सिंह काल :25:26:25 से 27:44:05 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

सायंकाल मुहूर्त (अमृत, चल):17:29:35 से 19:18:46 तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ):22:29:56 से 24:05:31 तक

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चल):25:41:06 से 30:27:51 तक

दिवाली पूजन सामग्री लिस्ट-

मां लक्ष्मी की प्रतिमा (कमल के पुष्प पर बैठी हुईं), गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा (गणपति जी की सूंड बांयी ओर होनी चाहिए), कमल का फूल, गुलाब का फूल, पान के पत्ते, रोली, सिंदूर, केसर, अक्षत (साबुत चावल), पूजा की सुपारी, फल, फूल मिष्ठान, दूध, दही, शहद, इत्र, गंगाजल, कलावा, धान का लावा(खील) बताशे, लक्ष्मी जी के समक्ष जलाने के लिए पीतल का दीपक, मिट्टी के दीपक, तेल, शुद्ध घी और रुई की बत्तियां, तांबे या पीतल का कलश, एक पानी वाला नारियल, चांदी के लक्ष्मी गणेश स्वरुप के सिक्के, साफ आटा, लाल या पीले रंग का कपड़ा आसन के लिए, चौकी और पूजा के लिए थाली।

आने वाले पांच सालों में दिवाली की तिथियां-

दिवाली 2023- 12 नवंबर

दिवाली 2024- 1 नवंबर

दिवाली 2025- 21 अक्टूबर

दिवाली 2026- 8 नवंबर

दिवाली 2027- 29 अक्टूबर