स्प्लिट्सविला 14 से रणविजय सिंह का कटा पत्ता, सनी लियोनी संग शो को होस्ट करेगा टीवी का ये हैंडसम मुंडा

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एमटीवी का पॉपुलर यूथ रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला अपने हर एक सीजन के साथ यंग आडियंस को काफी एंटरटेन करता आ रहा है। कई जानी मानी हस्तियां इस शो का हिस्सा बनती है। शो में सभी कंटेस्टेंट से कई सारे टास्क कराए जाते है, जिन्हें जीतकर ही ये सभी शो के सफर में आगे बढ़ते है। सालों से इस शो को रणविजय सिंह होस्ट करते आ रहे है,लेकिन अब अपकमिंग सीजन में सनी लियोनी संग शो को रणविजय सिंह होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। इस शो में अब रणविजय की जगह टीवी के एक पॉपुलर टीवी एक्टर की एंट्री हो गई है। 

स्प्लिट्सविला अपने फॉर्मेट की वजह से जितनी सुर्खियां बटोरता है, उतनी ही चर्चा शो के होस्ट की भी होती है। शो में होस्ट के तौर पर एक्ट्रेस सनी लियोनी सालों से नजर आ रही है, जो इस शो में अपनी अदाओं और स्टाइल से चार चांद लगा देती है। सनी के साथ ही सालों से रणविजय सिंह भी शो को होस्ट करते आ रहे है। रणविजय को बतौर होस्ट इस शो में काफी प्यार मिला। शो के दौरान जहां रणविजय कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते नजर आते थे, तो वहीं कभी कभी उनकी क्लास भी लगा दिया करते थे। 

हालांकि इस बार के सीजन में टीवी के एक एक्टर ने रणविजय को रिप्लेस कर दिया है। रणविजय के शो की एक्जिट की खबर ने उनके फैंस को काफी मायूस कर दिया है। स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में रणविजय सिंह नहीं बल्कि अब नागिन फेम अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले है। अर्जुन यूं तो कई रिएलिटी शो को होस्ट कर चुके है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि अर्जुन सनी लियोनी के साथ किसी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। अर्जुन के फैंस को उन्हें सनी लियोनी संग काम करते देखने का बेस्रबी से इंतजार है। 

अर्जुन ने भी इस बात की उम्मीद जताई है कि दर्शकों को यह सीजन काफी पसंद आएगा। रणविजय लंबे समय से एमटीवी से जुड़े रहे है। सबसे पहले रणविजय को एमटीवी के ही मशहूर रिएलिटी शो रोडीज सीजन 1 में देखा गया था। इस सीजन को जीतकर रणविजय ने लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई। इसके बाद रणविजय को रोडीज के कई सीजन में जज के तौर पर देखा गया। स्प्लिट्सविला के अलावा रणविजय एमटीवी के कई और शो को होस्ट कर चुके हैं। 

सालों से स्प्लिट्सविला को होस्ट कर रहे रणविजय का शो से पत्ता कट गया है क्योंकि अब रणविजय की जगह अर्जुन बिजलानी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। एक मीडिया इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि वो स्प्लिट्सविला 14 का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड है। अर्जुन ने यह भी बताया कि वो हमेशा से इस शो के फैन रहे हैं और जल्द ही इसके नए सीजन में सनी लियोनी संग शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। अब अर्जुन और सनी की जोड़ी को देखना फैंस के लिए किसी एक्साइंटमेंट से कम नहीं होगा।