डाक बंगले पर स्थित शहीद स्थल से निकला तिरंगा झंडा यात्रा, 101 मीटर तिरंगा लोगों का बना आकर्षण केंद्र

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

अतरौलिया आजमगढ़। आजादी के 75 में वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अतरौलिया डाक बंगले पर स्थित शहीद स्थल से तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई जो नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर, रामबरन चौक, गोविंद तिराहा गोला क्षेत्र, शंकर त्रिमुहानी होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंचकर राम पूजन सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुआ। 101 मीटर की तिरंगा लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। 

सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण किया तिरंगा यात्रा जॉब नगर से होते हुए गुजर रहा था छत पर खड़ी महिलाएं तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थी। 

 इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि देश की आन बान शान पर अपना प्राण निछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने का मौका है। इस मौके पर मुख्य रूप से चन्द्रजीत तिवारी, संतोष यादव फूलचंद यादव बिनोद राजभर, युवा नेता नवीन सिंह, आनंद तिवारी अनिल पांडे रमेश सिंह रामू रामजतन मोदनवाल  डॉ साधु सिंह, रमाशंकर वर्मा , संतराम निषाद, निजामुद्दीन, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।