थाना पहाड़ी पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चित्रकूट | पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह तथा उनके हमराही द्वारा मु0अ0सं0 56/22 धारा 363/366/376/120बी भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त 1. हसनतुम पत्नी इस्लाम 2. वसीमा पत्नी सगीर निवासीगण साईंपुर थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । 

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

1. उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह थाना पहाड़ी 2. आरक्षी संजीव सोनी 3. आरक्षी दिलीप कुमार 4. महिला आरक्षी रानी देवी