हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर जिले की बैठक सम्पन्न

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

आजमगढ़। आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर जिले की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान मौजूद रहीं। 

मुख्य अतिथि शकुन्तला चौहान ने कहा कि  भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस तक आयोजित किया जा रहा है।31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर सुनने के बाद बूथ समिति के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक बूथ पर किया जाएगा। 9 व 10 अगस्त ‍‌को हर मंडल में युवा मोर्चा द्वारा बाईक तिरंगा यात्रा  का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को महापुरुषों के मूर्तियों पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया जाएगा।11अगस्त को जन प्रतिनिधियों के द्वारा समाज के प्रभावी लोगों के घर जाकर तिरंगा झण्डा लगाया जाएगा। 11 से 13 अगस्त को हर गांव हर वार्ड में वन्देमातरम व रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर जाकर झण्डा पहुंचाना व उस परिवार के सबसे छोटे सदस्य के द्वारा उस घर पर ध्वजारोहण कराया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने जिला महामंत्री नागेन्द्र पटेल को आजमगढ़ जिला संयोजक, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा को सह संयोजक, जिला आईटी संयोजक अभिनव श्रीवास्तव को आई टी कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा सभी विधानसभा स्तर पर और मंडल स्तर पर भी संयोजक, सह संयोजक व आईं टी कार्यकर्ता को लगाया गया है। हर घर तिरंगा अभियान में आजमगढ़  जिले में डेढ़ लाख घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू,प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम नारायण पाण्डेय,वन्दना सिंह, सतेन्द्र राय, राजेश सिंह महुवारी, राम दर्शन यादव, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, सचिदानंद सिंह, रामपाल सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद उपाध्याय, ब्रजेश यादव, मनीष सिंह,विनय प्रकाश गुप्ता पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, उषा आर्या, अवनीश मिश्रा, महेंद्र मौर्या, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।