थाना सरधुवा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सँ0 08/2022 धारा 307,504 भादवि0 के वाँछित अभियुक्त मुकेश द्विवेदी उर्फ मुक्खा द्विवेदी पुत्र भोला द्विवेदी निवासी दरसेड़ा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को घटना में प्रयुक्त 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बंध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरधुवा में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त मुकेश द्विवेदी का आपराधिक इतिहास:-

1. मु0अ0सँ0 83/2016 धारा 498,504,506,363,376d,342,358,371 भादवि0 व 3(1)10, 3(2)5, 3(1)(2) द,ध एससी/एसटी एक्ट 

2. मु0अ0सँ0 58/18 धारा 174ए भादवि0

3. मु0अ0सँ0 154/2016 धारा 364 भादवि0 

4. मु0अ0सँ0 214/19 धारा 506 भादवि0 व 3/4 प्रो0 ऑफ डेमेज पब्लिक प्रोपर्टी

5. मु0अ0सँ0 127/2021 धारा 363/366 भादवि0

6. मु0अ0सँ 08/2022 धारा 307,504 भादवि0

7. मु0अ0सँ0 18/2022 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट

बरामदगी:-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस

बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली टीम

1.थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह 2. आरक्षी शफीक अहमद

3. आरक्षी बब्बू राजा