अवैध सम्बन्धों के शक में की गयी थी मुनेश की हत्या

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

अभिसूचना विंग व थाना बड़गांव पुलिस ने किया मुनेश हत्याकाण्ड का खुलासा

सहारनपुर। अभिसूचना विंग एवं थाना बडगांव पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुनेश हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आलानकब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत 23 जुर्ल को ग्राम अम्बेहटा चांद में सुभाष पुत्र रामपाल निवासी ग्राम अम्बेहटा चांद थाना बडगांव पर अपने भाई मुनेश की हत्या करने के सम्बन्ध में एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 

जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मु.अ.स. 135/22 दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। एसएसपी ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर थाना बडगांव पुलिस को घटना का खुलासा करने को आदेशित किया था। पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बडगांव पुलिस व अभिसूचना विंग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज ग्राम अम्बेहटा चांद स्थित शराब ठेके के पास से संजय पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम चन्देना माल थाना थानाभवन जिला शामली हाल निवासी ग्राम अम्बेहटा थाना अम्बेहटा जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने घटना के दिन पहले हुए कपड़े भी बरामद किये हैं। 

पूछताछ करने पर पुलिस अभियुक्त ने बताया कि उसकी शादी करीब 20-21 वर्ष पहले हुई थी। उसके ससुर तेजपाल के कोई प ुत्र नहंी था जिस कारण उसकी पत्नी उसके ससुर के मरने के बाद अम्बेहटा चांद मंे रहने लगे। मुनेश पुत्र रामपाल उसके पडौस में रहता था,मुनेश की शादी नहीं हुई इसलिए उसकी पत्नी ही उसका ख्याल रखती थी,इसी बीच उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध मुनेश से हो गये। इसलिए उसने मुनेश की फावडे से हत्या कर दी। पुलिस टीम में प्रभारी थाना बडगांव प्रवेश कुमार, एसएसआइ सुभाष चन्द्र, एसआई विनोद तेवतिया अजय गौड अभिसूचना विंग, आरक्षी कुशलपाल सिंह, सोनू, सचिन शमा, अनुराग सिंह शामिल रहे।