संजीवनी महामृत्युंजय यज्ञ वातावरण के लिए लाभकारी: कालेन्द्रानंद

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर जमालपुर में 24 घंटे संजीवनी महामृत्युंजय मंत्र महायज्ञ अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहां की संजीवनी महामृत्युंजय यज्ञ से वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है।       

श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में संजीवनी महामृत्युंजय महायज्ञ में सुखबीर सिंह कश्यप एवं नीरज कश्यप ने मृत्युंजय नाथ महादेव का पूजन कराया और स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ प्रारंभ कराया।                                   

स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि आधुनिक समय में निरंतर वातावरण दूषित होता जा रहा है जिस कारण मानव जीवन पर और संकट बना हुआ है विश्व में ओजोन परत तक खतरे में है जिससे मानवता समाप्त होने का खतरा संसार पर मंडरा रहा है महाराज श्री ने कहा की संजीवनी महामृत्युंजय यज्ञ करने से वातावरण को पूर्णता शुद्ध किया जा सकता है।

 इसी आधार पर यज्ञ 24 घंटे के लिए प्रारंभ किया गया है उन्होंने कहा के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में यज्ञ करना आवश्यक है जिससे वातावरण अति शुद्ध होगा जिससे मानव जीवन सुरक्षित रहेगा उन्होंने कहा श्रावण मास मृत्युंजय नाथ महादेव का पवित्र मास है इस पवित्र मास में प्रत्येक व्यक्ति को महामृत्युंजय यज्ञ करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है उन्होंने कहा की जो जीव नित्य हवन करते हैं उनके मन से विकार दूर हो जाते हैं और उनका चरित्र सर्वाेत्तम एवं परम शुद्ध हो जाता है।                                            

महाराज श्री ने कहा कि आजकल के व्यस्त जीवन में जीव का एकमात्र सहारा मृत्युंजय महादेव का पवित्र यज्ञ संजीवनी महामृत्युंजय यज्ञ है जिसके माध्यम से बड़े से बड़े वायरस हार्दिक हो समाप्त किया जा सकता है संजीवनी महामृत्युंजय वातावरण की समस्त दूषित शक्तियों का नाश कर देता है और सात्विकता को बढ़ाकर मानवता की रक्षा करता है अर्थात हमें यह संकल्प लेना होगा क्या आने वाले समय में हमें मानवता की रक्षा के लिए अधिक से अधिक यज्ञ करने के लिए जन जागरण अभियान चलाना पड़ेगा। 

जिससे प्रत्येक व्यक्ति यज्ञ करें और उस यज्ञ का समस्त भाग प्रकृति को समर्पित करें जिससे प्रकृति शुद्ध और सुरक्षित रहेगी समानता की रक्षा हर संभव होती रहेगी। इस अवसर पर रामकुमार कश्यप रमेश चंद शर्मा अरुण स्वामी सागर गुप्ता शिवा कश्यप सुभाष कश्यप शिवम कंबोज सोनू कश्यप राखी मोना पूनम कविता सुदेश कमलेश कमला गीता आदि ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।