संजय वालिया ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चुने गये

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निराकरण हेतु नयी दृष्टि नया युग ग्राम प्रधान संगठन का गठन कर ग्राम प्रधान संजय वालिया को अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक पुंवारका कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों के उत्पीड़न की एक  स्वर में आरोप लगाते हुए कहा कि वह नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान है लेकिन ग्राम पंचायत सचिव उनकी अहमियत को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि आज भी ग्राम सचिव अपने दायित्वों  के अलावा ग्राम प्रधान के अधिकारों का हनन करते हैं। 

उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो चले हैं और विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है ग्राम प्रधान अपनी प्राथमिकता के अनुसार विकास कार्य नहीं करा पाते। 

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का प्रथम नागरिक होता है और हर छोटी बड़ी समस्या के लिए प्रत्येक व्यक्ति ग्राम प्रधान के पास पहुंचता है लेकिन उनकी समस्या का निराकरण न हो पाए तो वह अपने आप को असहाय महसूस करते हैं ऐसे में संगठन की आवश्यकता पड़ती है उन्होंने संगठन को मजबूत बनाए जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पूरे जिले में इस संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा और ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा।

 ग्राम प्रधान संजय वालिया ने कहा कि हम सभी को अपनी एकजुटता दिखानी होगी तभी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार होंगे उन्होंने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन मजबूती के लिए हम सभी को मजबूती के साथ एकजुट होना होगा। बैठक में सर्वसम्मति से संजय वालिया को संगठन का अध्यक्ष चुना गया इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह पूरी आस्था निष्ठा के साथ निभाने का काम करेंगे।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख मेहरबान अत्नी, ग्राम प्रधान संजय कुमार विनोद कुमार मुमताज अहमद प्रीति वालिया सुखबीर सिंह राजकुमार फरमीदा जावेद आलम योगेश कुमार रघु प्रकाश मोतीलाल शाह फैसल शाहनवाज नोमान संजीत उर्फ टिंकू इरशाद अली अमित वालिया सनाउल्लाह अंसार अहमद राजमणि असलूब रजत राणा साहिल विद्या विनोद कुमार राजीव कुमार अहकाम रिजवान दीपक कुमार सोनित संमीरा विद्या सचिन त्यागी सचिन कुमार इमरान मांगेराम रज्जाक एवं बाला देवी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।