आप की जिला कार्यकारिणी घोषित

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मथुरा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी भगतसिंह जी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी जिसमें गिर्राज कटारा एडवोकेट को पूर्व में ही महासचिव नियुक्ति किया जा चुका है।

 आज जिलाध्यक्ष भगतसिंह ने  दिलीप जैन जिला कोषाध्यक्ष व भगवान सिंह सांगवान, एडवोकेट प्रवेश सिंह, जीवन लाल जाटव, राकेश अग्रवाल व भूरा चौधरी को जिला उपाध्यक्ष व चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज सैनी, विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, शकील चौधरी, डॉ. लाखन गोला, राहुल गर्ग, प्रवीन भारद्वाज, ठाकुर राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, तरुन सिंह व ठाकुर मुकेश सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया है।जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा से काम करने की आशा की है।