आजमगढ़ : भारत देश जैव विविधता से पूर्ण तरीके से संपूर्ण देश हैl प्रकृति ने इस धरा पर प्राकृतिक संसाधनों को उपहार स्वरूप मानव के समुचित उपभोग के लिए निशुल्क प्रदान किया हैंl जिसका उपयोग तथा उपभोग मानव अनादि काल से ही करता आ रहा हैl अवैज्ञानिक दृष्टिकोण के समय अपनी आवश्यकता की पूर्ति हेतु वह भूमि पर उपस्थित वनस्पति पदार्थो से ही अपनी पूर्ति कर लेता था, परंतु धीरे धीरे मानवीय व्यवहार तथा जनसंख्या मे वृद्धि के फलस्वरूप आवश्यकता के बढ़ने के कारण उसकी पूर्ति हेतु प्राकृतिक संसाधनों तथा मानव के बीच का संतुलन धीरे-धीरे बिगड़ता चला गया, क्योकि मानव ने अपने लाभ के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अनियमित तरीके से विदोहन् किया, जिसके हानिकारक प्रभाव आज स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रहे हैl आज विश्व के लिए एक मजबूत चुनौती है जलवायु परिवर्तनl इसे रोकने का एकमात्र उपाय है पर्यावरण संतुलन।
उक्त उद्गार नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर विकासखंड ठेकमा के ग्राम सभा असवनिया में 200 से अधिक फलदार वृक्षों का पौधरोपण करने के पश्चात वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए गया तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष बरदह ब्रजेश राय ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंचासीन वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विलास राय, हेमंत तिवारी, हंसू सरोज, युवा मंडल के साथी मुकुल सिंह, निखिल दुबे, अमित बिंद, गोलू ,सुमित व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रदीप कुमार मिश्रा ने किया।