फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान वृद्ध सहित दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के अकीलाबाद गांव निवासी बाबू सिंह का 62 वर्षीय पुत्र लाखन सिंह गुरूवार की शाम बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह शाह कस्बा के बड़े पुल के समीप पहुंचे उसी समय पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे लाखन सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं साथ में बैठा पुत्र धर्मेंद्र घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी राम प्रसाद गुप्ता का 49 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार गुप्ता बाइक से शहर के देवीगंज अपनी पुत्री रोशनी की ससुराल आया था। देर रात लगभग नौ बजे गांव वापस लौटते समय जब वह मदरियापुर के समीप पहुंचा उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।