फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर मजरे अचाकापुर में शुक्रवार की सुबह पेड़ से गिरकर 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अहमदपुर मजरे अचाकापुर गांव निवासी दिनेश का पुत्र रवि आज सुबह अपने कुछ हमजोली साथियों के साथ गांव के समीप ही लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। तभी अचानक डाल टूट जाने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
पेड़ से गिरकर किशोर घायल
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क