मुनिसुव्रत स्वामी के जयकारों से गुंजा कुशल वाटिका

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

कुशल वाटिका में शनिवार को लगा मेला, भक्तों को साध्वीवृन्दों का सानिध्य मिला

बाडमेर । स्थानीय कुशल वाटिका में विश्व का अद्वितीय राजहंस मन्दिर में शनिवार कों सैकड़ो श्रद्वालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना की और मुनिसुव्रत स्वामी भगवान के जयकारों से गुंज उठा कुशल वाटिका। कुशल वाटिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी व कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा ने बताया कि बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण शनिवार को विशेष मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावांे से पधारे श्रद्वालुओं कुशल वाटिका पहुंच कर दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। 

कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा का आनन्द लिया। बोथरा ने बताया कि शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 6 बजे से भक्तो का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया जो पुरे दिन मेले का माहौल बना रहा ओर गौरतलब है कि हर शनिवार को हजारो भक्त दर्शन कर खुशहाली की कामना करतंे है। 

शनिवार को कुशल वाटिका में प्रातः 07.00 बजेे गिरनार भक्त मण्डल द्वारा घंटनाद व शंखनाद व ढोल की थाप लय व सुर के साथ भक्ति भावना के माध्यम से भगवान का पक्षाल किया गया और विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व भक्तिमय आरती की गई। भक्तों द्वारा केशर पूजा करने से मन को शान्ति जैसा आनन्द मिल रहा था। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मण्डल की और से भाता प्रभावना दी गई। कुशल वाटिका में विराजमान माताजी म.सा. रत्नमाला श्रीजी, नितिप्रज्ञा श्रीजी, नमनरूचि श्रीजी म.सा. व अन्य साध्वीवृंद्व के दर्शन वन्दन की सुखशाता पुछी। 

बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल का लाभ बाबुलाल भूरचन्द लूणिया परिवार धोरीमना वाले व केशर पूजा का लाभ गौतमचन्द भूरमल बोथरा, आरती व मंगल दीपक का लाभ राकेशकुमार बाबुलाल मारसा मालू परिवार द्वारा लिया गया, जिनका ट्रस्ट मण्डल द्वारा अनुमोदना की गई। कुशल वाटिका शनिवार मेले में उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा, ट्रस्टी सम्पतराज धारीवाल सनावड़ा वाले, कैलाश धारीवाल, माण्डवला ट्रस्टी सम्पतराज बोथरा अवतारी, सोहनलाल गोलेच्छा, सोहनलाल बोथरा, चम्पालाल बोथरा प्रधानाचार्य, चम्पालाल बोथरा, पत्रकार मदनलाल छाजेड़, सम्पतराज वडेरा माणक नवल, राजेश्र मालू ट्रांसपोर्ट, प्रकाश छाजेड, मांगीलाल संखलेचा जय केशरिया नाथ री, अशोक राजपुरोहित, रामलाल श्रीश्रीमाल, सम्पतराज छाजेड़, 

सम्पतराज श्रीश्रीमाल, प्रकाश लूणिया, कपिल धारीवाल, अशोक सेठिया, संग्राम भंसाली, भूरचन्द मालू झाक, ओमप्रकाश बोथरा, चन्द्रप्रकाश बोथरा, विपुल बोथरा, जयेश जैन, सुनिल बोथरा, महावीर छाजेड, निखिल छाजेड, हिमांशु धारीवाल, रूपेश संखलेचा, जयप्रकाश वडेरा, आशीष बोहरा, भरत संखलेचा, मोती छाजेड़, सुमेर जैन, महावीर संखलेचा, सुनिल सिंघवी, मुकेश बोथरा, जितेन्द्र लूणिया, सुनिल छाजेड़, चमन वडेरा, अंकित बोहरा, जिनेश मेहता, मितेश जैन, कपिल वडेरा, दीक्षित सिंघवी, राहुल बोथरा, सुनील बोथरा, दीक्षित बोहरा, अंकित नाहटा, दीपक बोथराप्रकाश विश्नोई व ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल, सहित कई भक्तगण उपस्थित थे।