पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को पहचान पाना हुआ मुश्किल, एक्टर का ट्रोलर्स ने जमकर उड़ाया मजाक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक्टर की लास्ट रिलीज पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस फिल्म को देश-दुनिया में काफी पसंद किया गया। पुष्पा के हिट होने के बाद अब दर्शक फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे है। इसी बीच पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बार फिर अपने पुष्पाराज अवतार में दिखे। हालांकि इन सबके अलावा एक्टर के बढ़ते वजन ने ट्रोलर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

 इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर का जो वीडियो सामने आया है खबरों के मुताबिक एक्टर ने पुष्पा द रुल के लिए ही अपना वजन बढ़ाया है। एक्टर को उनके बढ़ते वजन और वापस अपने पुष्पा वाले लुक में देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट एक लेवल बढ़ गई है। जहां अल्लू अर्जुन की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। वहीं एक्टर अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो पर लोगों ने फैट शेमिंग करते हुए अपने रिएक्शन दिए है। एक यूजर ने कमेंट किया, वड़ापाव लुक। 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, लसित मलिंगा, बहुत टाइम बाद देखा आपको। पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से ही फैंस पुष्पा के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। जहां पुष्पा के गानों से लेकर डायलॉग तक सब काफी फेमस हुए थे। फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब इसके सीक्वल में पहले की तरह रश्मिका नजर आने वाली हैं। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी डांस नबंर करती दिख सकती है। खैर, फिल्म की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।