जनपद के विभिन्न थानों से 278 लीटर अवैध शराब के साथ 15 गिरफ्तार

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण व भण्डारण के अड्डों व ईट भठ्ठों पर चलाये जा रहें चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक- 05.06.2022 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा सुबह 05.00 से 07.00 बजे तक कुल 128 स्थानों पर दबिश दी गयी। जिसमें कुल 278 लीटर अवैध शराब के साथ 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

थानावार बरामदगी व गिरफ्तारी का विवरण-

1. थाना महाराजगंज से 50 लीटर अवैध शराब के साथ 02 गिरफ्तार

2. थाना बिलरियागंज से 40 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

3. थाना अहरौला से 30 लीटर अवैध शराब के साथ 02 गिरफ्तार

4. थाना जीयनपुर से 35 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

5. थाना रौनापार से 25 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

6. थाना जहानागंज से 19 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

7. थाना जीयनपुर से 18 लीटर अवैध शराब के साथ 03 गिरफ्तार

8. थाना कोतवली से 18 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

9. थाना मुबारकपुर से 18 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

10. थाना रानी की सराय से 15 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार

11. थाना निजामाबाद से 10 लीटर अवैध शराब के साथ 01 गिरफ्तार