बची हुई रोटियों से बनाएं रोटी नूडल्स

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

रात को अक्सर कई बार रोटियां बच जाती हैं। जिसके कारण उन्हें फेंकना पड़ता है। लेकिन खाने की चीजों को फेंकना अन्न का अपमान माना जाता है। अगर आपके घर में भी बासी रोटियां बची गई हैं तो आप उनके साथ मजेदार रेसिपी तैयार कर सकते हैं। आप रोटी नूडल्स बना सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कि कैसे आप बची हुई रोटियों से स्वादिष्ट नूडल्स तैयार कर सकते हैं। 

सामग्री

बची हुई रोटियां - 4-5 

नमक - स्वादअनुसार 

तेल - 3 बड़े चम्मच 

प्याज - 2(कटा हुआ)

लहसुन- 2 कटे हुए 

शिमला मिर्च - 3-4 कटी हुई 

पत्तागोभी - 1 

रेड चिली सॉस - 2 चम्मच 

विनेगर - 2 चम्मच 

टोमोटो सॉस - 1/2 चम्मच 

सोया सॉस - 1/2 चम्मच 

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप रोटियों को बारीक-बारीक काट लें। 

2.  फिर प्याज, लहसुन, पत्तागोभी, शिमला मिर्च को धोकर काट लें।  

3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। 

4. प्याज जब सुनहरा हो जाए तो उसमें शिमला मिर्च, पत्तागोभी, लहसुन डालकर मिला दें। 

5. सारे मिश्रण को अच्छे से मिला दें और उसमें नमक, हल्दी  और लाल मिर्च मिलाएं। 

6. इसके बाद  मिश्रण में आप बारीक कटी हुई रोटियां मिलाएं और उसे अच्छे से हिलाएं। 

7.  रोटी नूडल्स के मिश्रण में आप टोमेटो सॉस, सोया सॉस, विनेगर, रेड चीली सॉस डालकर सब्जियों को मिला दें। 

8. फिर आप नूडल्स को 10 मिनट के लिए पकने दें और फिर सॉस के साथ सर्व करें।