महादेव की पार्वती सोनारिका भदोरिया को बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज मे किया प्रपोज, एक्ट्रेस ने की सगाई

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

देवों के देव, महादेव की पार्वती यानी एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया ने अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ की सबसे बड़ी गुड न्यूज शेयर की है। एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट से जहां एक तरफ उनके दोस्त और फैंस खुश है, वही देश के लाखो नोजवानो का दिल टूट गया है क्योकि एक्ट्रेस ने अब अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। उनके ब्वॉयफ्रेंड विकास पाराशर ने उन्हें बीच पर घुटने पर बैठकर प्रपोज किया है।

 इसके बाद सोनारिका भदोरिया ने ब्वॉयफ्रेंड के मैरिज प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। सोनारिका भदोरिया ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अक्कोउट इंस्टाग्राम से शेयर की है। उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें दोनों को वाइट कलर की ड्रेस पहनकर समुद्र किनारे फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। खास बात ये थी कि ये एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड प्रोपोज किया तो उस दिन उनके ब्वॉयफ्रेंड का जन्मदिन भी था। 

सोनारिका ने जन्मदिन पर ब्वॉयफ्रेंड को बधाई भी दी। इसके साथ उन्होंने सगाई की अनाउंसमेंट भी कर दी। उन्होंने लिखा है, जिनका दिल सोने का है और आत्मा शानदार है, ऐसे व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। जो मेरे दिल, दिमाग,आत्मा और मेरे सबसे बिगड़ैल हिस्से का भी ध्यान रखता है। 

उन्होंने आगे लिखा, जन्मदिन की बधाई मंगेतर। सोनारिका भदोरिया के पोस्ट पर कई लोगों ने बधाई दी है। इसमें कई कलाकार भी शामिल है। आपको बता दे, सोनारिका ने तुम देना साथ मेरा से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह देवों के देव, महादेव में पार्वती की भूमिका में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने तेलुगु फिल्म में भी काम किया है। इसके बाद वह इश्क में मर जावा शो में नजर आई थी।