मथुरा। जैंत व बलदेव पुलिस ने दो गांजा विक्रेताओं को दबोचा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा उप निरीक्षक संदीप कुमार गौरव वर्मा कांस्टेबल जितेंद्र कुमार दीपक कुमार ने मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 गुन्नू मुन्नू ढाबे के पास से बलबीर पुत्र बिजेन्द्र सिह निवासी गाँव साधन थाना अछनेरा आगरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। वही थाना बलदेव के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव उप निरीक्षक जगत सिंह रविंद्र कुमार अनुराग यादव राजीव गौतम हरिओम त्यागी महिपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर भरतिया के पास से गजेन्द्र जाट पुत्र दिगम्बर निवासी भरतिया थाना बल्देव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया पकड़ा गया शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो वर्ष 2011 से गांजा व अन्य अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी व कारोवार में लिप्त है।
जैंत व बलदेव पुलिस ने दो गांजा सप्लायर दबोचे
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क