राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में मिशन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

बांदा। महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी दी गई। शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के  निर्देशन में जनपद में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या दीपाली गुप्ता, महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह व अध्यापिकाओं/अध्यापकों और बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों एवं रंगमंच के माध्यम से छात्राओं को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हे विभिन्न हेल्पालाइन नम्बरों जैसे डायल-112, वूमेन पावर लाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इनका उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।