छात्रों के साथ मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

सहारनपुर। पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला नकब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत 12 अप्रैल को विनोद पुत्र ईसम सिंह निवासी ग्राम शकरपुर शाकरौर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर द्वारा थाना गंगोह पर तहरीरी सूचना दी गयी थी कि उसके व गांव के अन्य तीन व्यक्तियों के बच्चो प्रणव पुत्र विनोद कुमार, वंश पुत्र कर्म सिंह, सुमित पुत्र धीर सिंह, मयंक पुत्र राजबल निवासीगण ग्राम शकरपुर शाकरौर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के साथ जब वह महंगी जनता इंटर कालेज से पेपर देकर घर लौट रहे थे तो नवीन मण्डी स्थल गंगोह के पास प्रिन्स पुत्र अनिल नि. कल्लरहेडी थाना गंगोह सहारनपुर व अन्य व्यक्तियों’ द्वारा लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया है।

 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह, सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो मिलन पुत्र हरविन्दर नि. ग्राम बीनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर, अमित उर्फ कल्लू पुत्र अशोक नि. बीरबलगढी थाना गंगोह जिला सहानरपुर को उनके मस्कनो से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तो की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 4 डण्डे भी बरामद किये गये हैं।