व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एडमिशनल कमिश्नर से मिला

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

जीएसटी की समस्याओं से अवगत कराया

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (महानगर इकाई) का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में जीएसटी विभाग के नवनियुक्त एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 एस.पी.सिंह से दोपहर 1 बजे जीएसटी विभाग, दिल्ली रोड पर उनके कार्यालय पर भेंट की। सर्वप्रथम कमिश्नर ग्रेड-1 वन का सहारनपुर नियुक्ति पर उनको एक पौधा देकर उनका स्वागत किया उसके पश्चात अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सुरेन्द्र सिंह सिंह चावला ने विभाग से सम्बन्धित नये पंजीकरण में आ रही समस्याएं जो फर्म पिछले कई वर्षों में पूर्ण रूप से बंद हो गयी है। विभाग द्वारा उनको नोटिस दिये जा रहे हैं। रिफण्ड एवं रिकवरी में हो रहे उत्पीड़न की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया। नवनियुक्त कमिश्नर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा दी गयी समस्याओं पर शीघ्र ही ध्यान किया जायेगा व विभाग द्वारा नये पंजीकरण के लिए कैम्प लगाये जायेंगे और विभाग द्वारा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। वार्ता के समय एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2 श्री राम बाबू भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, रामराजीव सिंघल, आर.के.मल्होत्रा, अशोक छाबड़ा, मदन लाम्बा, भरत मिगलानी, नीरज जैन, मुकेश धनगर, सुरेश सलूजा, अनुभव शर्मा, राकेश अरोरा, संजय गुप्ता, पुनीत चौहान आदि व्यापारी उपस्थित रहे।