बिलरियागंज आजमगढ़ । थाना बिलरियागंज क्षेत्र के एक गाँव के व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि विशाल पुत्र राजू ग्राम लालमनपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है, के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 60/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 10.04.2022 को उ0नि0 प्रभूनाथ सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र राजू ग्राम लालमनपुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 19 वर्ष को स्थान- मोलनापार पुलिया के पास से समय 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।