रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

भाईचारे को मजबूत करती हैं रोजा इफ्तार पार्टिया : शिव कुमार गौतम

सहारनपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) के महानगर अध्यक्ष हाजी इमरान सलमानी द्वारा एक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन स्थानीय 62 फुटा रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित की गयी जिसमें भारी संख्या में रोजेदारों व पार्टी पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर रोजा इफ्तार किया। 

इस अवसर पर आईपीआई(आठवले) के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने कहा कि पवित्र रमजान माह में रोजा रखना ईश्वर में सच्ची श्रद्धा रखना है। रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हाजी इमरान सलमानी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता को बढावा दिया है। इससे पूर्व रोजेदारों ने नमाज अता कर देश में अमनोचौन व भाईचारे की दुआएं मांगी।

इस अवसर पर आईपीआई जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम, जिला प्रभारी मंजूल लाम्बा, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मदन भारती, प्रदेश संगठन सचिव नन्हे लाल वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के मण्डल प्रभारी सिंधुराज, सलमान पधान, अतीक हमद, रईस मंसूरी, सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने रोजा इफ्तारी में भाग लिया।