बांदा। संस्था त्रिवेणी फाउंडेशन (ट्रस्ट) के अध्यक्ष एवं महर्षि बामदेव नगर एक्शन फोरम के संयोजक अनूप सक्सेना ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल से मुलाकात की। उनके द्वारा महर्षि बामदेव के नाम को महत्व देकर कलेक्ट्रेट परिसर में महर्षि बामदेव उद्यान पार्क बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया, धन्यवाद ज्ञापित किया है। अध्यक्ष अनूप सक्सेना ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा कि मैं आप लोगों की ही महर्षि बामदेव के बारे में चल रही मुहिम को ही आगे बढ़ा रहा हूं। आप लोगों का कार्य बहुत प्रसंशनीय है। आगे भी इस हेतु जो सहयोग संभव होगा किया जाएगा। एक्शन फोरम के वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल भी साथ में उपस्थित रहे।
संस्था त्रिवेणी फाउंडेशन (ट्रस्ट)/एक्शन फोरम विगत काफी समय से जिले का नाम परिवर्तित करके महर्षि बामदेव नगर बनाने की मुहिम चला रही है। जिसका विगत माह 9 मार्च को उत्तर प्रदेश शासन से जनसुनवाई पोर्टल पर संतोषजनक निस्तारण भी किया गया है। अब मुख्यतः इस हेतु सिर्फ शासनादेश का ही इंतजार है!