महमूदाबाद में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पुरस्कार एवं पोषाहार वितरण कार्यक्रम किया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अन्तर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान की पहल कस्बे के सीएचसी पर भाजपा नगर महिला मोर्चा अध्यक्षा द्वारा आंगनबाड़ी, आशा और गर्भवती महिलाओं को पुरस्कार और पोषण आहार देकर की गई। वही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लेखा गुप्ता ने गर्भवती, आंगनबाड़ी और आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार समाज के अंतिम पड़ाव पर रहने वाले व्यक्ति के विकास के लिए पूर्णतया संकल्पित है।

 तथा आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हर संभव शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ गर्भवती महिलाओं को अवश्य दें। और टीकाकरण समय समय पर कर के उनकी देखरेख करना आशाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार देने के साथ उसकी उपयोगिता के बारे में अवश्य बताएं। तथा गर्भवती महिलाएं जानकारी के अभाव में तमाम गलतियां कर देती हैं । 

जो बाद में उन्हे भारी पड़ जाती हैं। इस कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी व आशाबहू एवं गर्भवती महिला को उपहार के साथ- साथ पोषण आहार देकर पुरस्कृत किया गया। और वही इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा , आंगनवाड़ी कार्यकत्री  व आशा आदि सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित हुई ।