फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान 9 वर्षीय बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर कस्बा निवासी सुंदर की पुत्री पल्लवी आज सुबह साइकिल से खेत जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गई। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा गांव निवासी पुत्तन की 30 वर्षीय पत्नी शिखा देवी खेत से घर वापस आ रही थी। जब वह सड़क पार करने लगी तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई।
इसी थाना क्षेत्र के उदय सरांय गांव निवासी रामराज की 55 वर्षीय पत्नी राजकली मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई। जबकि गाजीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी रामेश्वर का 40 वर्षीय पुत्र दयाशंकर आज सुबह बाइक लेकर शहर आ रहा था। जब वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलंेस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।