धर्म रक्षा संघ ने रामनवमी पर की पूजा अर्चना

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

मथुरा/वृंदावन। धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में श्री राम नवमी के अवसर पर चिंतामणि कुंज में स्थापना दिवस मनाने के साथ मांगलिक का पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विग्रह का अभिषेक एवं पूजन किया गया। निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत महान डॉ. आदित्यानंद जी ने मांगलिक पत्रिका का विमोचन किया। 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि धर्म रक्षा संघ की स्थापना को 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं धर्म और संस्कृति की सेवा एवं रक्षा जैसे संकल्प के साथ संघ अपनी गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है। संघ के संरक्षक श्रीमहंत डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि आज धर्म के क्षेत्र में जितनी भी संस्थाएं काम कर रही हैं उसमें धर्म रक्षा संघ का योगदान अद्वितीय और अतुलनीय और प्रशंसनीय है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि धर्म रक्षा संघ आने वाले समय में भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान मुक्ति अभियान को और गति प्रदान करेगा।स्वामी सत्यमित्रानंद ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में श्री दास प्रजापति ,गोपेश गोस्वामी, भुवनेश्वर शर्मा, डा.अभिषेक शर्मा, बृजकिशोर पचौरी, रविकांत गौतम,विनयकृष्ण चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।