घोड़ी चढ़े पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबाए लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से की शादी

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला शुरू हो गया है रणबीर आलिया के बाद अब पंजाबी सिंगर और बिगबोस के कंटेस्टेंट रह चुके मिलिंद गाबा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 17 अप्रैल को एक ग्रैंड शादी की जिसमें पंजाबी इंडस्ट्री के और मिलिंद गाबा के करीबी  दोस्त भी पहुंचे थे। मिलिंद की शादी काफी शानदार और ग्रैंड रही। दूल्हा बने मिलिंद धूम धड़ाके के साथ बारात लेकर पहुंचे और किसी राजा महाराजा की तरह एंट्री मारी। उन्होंने शादी के लिए शाही शेरवानी पहनी थी। 

आपको बता दे मिलिंद और प्रिया कई सालो से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  प्रिया ने मिलिंद के अच्छे और बुरे हर वक्त में उनका साथ दिया है। मिलिंद प्रिया को अपने लिए काफी लकी भी मानते है। प्रिया बेनीवाली जाने  माने यूटूबेर हर्ष बेनीवाल की बड़ी बहन है। हर्ष बेनीवाल इंडियन कंटेंट क्रिएटर्स में जाना माना नाम है। मिलिंद और प्रिया की शादी में हन्नी सिंह ए अक्षरा सिंह ए और भी कई जाने माने चेहरों ने शिरकत की।

 शादी में दूल्हा दुल्हन खूब नाचते गाते नजर आय। मिलिंद के करीबी दोस्तों ने अपने इंस्टाग्राम पर मिलिंद और प्रिया की शादी की तस्वीरें शेयर की है। प्रिया और मिलिंद की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी।  11 अप्रैल से ही शादी की रस्मे शुरू हो गयी थी। हल्दी से लेकर मेहँदी ए संगीत और बैचलर पार्टी तक। शादी के सारे फंक्शन काफी ग्रैंड रहे है और याद गार रहे। 

अपनी शादी को और भी यादगार बनाने के लिए प्रिया और मिलिंद ने अपना नया गाना शादी करके ले जायेगा मुझे। रिलीज किया जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। आपको बता दे की मिलिंद गाबा पंजाबी सिंगर है जिन्होंने सोनिये एश्दा पार्टी ए और  भी कई हिट पार्टी सांग्स दिए है। मिलिंद बिग्ग बॉस के एक सीजन में भी नजर आ चुके है।  उनकी पंजाब में काफी फैन फोल्लोविंग है।