आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अन्तर्गत सभी 22 मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। इस क्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रेल के अवसर पर 6अप्रैल से 20अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही हैं।
इसी के क्रम में सोमवार को आजमगढ़ सदर के सभी 22 मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारियों ने अपने अपने मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इस अवसर पर हरिवंश मिश्रा, अजय सिंह पंकज सिंह कौशिक, अवनीश मिश्रा, आनन्द सिंह, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्ता,मयंक गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, दीपक मौर्या, योगेन्द्र यादव पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।