बांदा/तिन्दवारी। थाना क्षेत्र में सोमवार को 11 बजे के करीब बेंदा घाट यमुना सेतु से एक युवती ने छलांग लगा दी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौजूद गोताखोर तुरंत नदी में उतार दिए। लेकिन युवती का कहीं सुराग नही लगा। बुधवार की सुबह पुल के खण्ड संख्या-4 के पास यमुना नदी में शव उतराता मिला। परिजनों ने युवती की पहचान की है। थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी अवधेश कुमार त्रिपाठी की 19 वर्षीय पुत्री श्वेता त्रिपाठी कस्बे के रघुनाथ प्रसाद डिग्री कालेज में बीए की छात्रा थी।
सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। वहीं यमुना नदी के आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगाई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश की गई थी। बुधवार को बेंदा घाट के यमुना नदी खंड संख्या-4 के पास नदी में उतरातायुवती का शव मिला। सैमरी गांव निवासी अवधेश त्रिपाठी ने शव की पहचान पुत्री श्वेता के रूप में की। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।दिवंगत छात्रा दो भाइयों में अकेली थी।