90 के दशक की बेहद पॉपुलर और मशहूर हीरोइन माधुरी दीक्षित ने एक दशक से ज्यादा समय तक इंडस्ट्री पर राज किया। इतने सालों बाद आज भी वो लाखों दिलों की धड़कन है। माधुरी को केवल उनकी एक्टिंग बल्कि डांस के लिए भी जाना जाता है। माधुरी एक बेहतरीन डांसर है वो अक्सर अपनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कहा जाता है कि माधुरी ना केवल एक सुंदर चेहरे की मालकिन है बल्कि उनका दिल भी उतना ही सुदंर है।
शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनका पूरा परिवार मुंबई में ही रह रहा है। माधुरी ने मुंबई में अपना एक नया आशियाना बनाया है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। माधुरी का अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। जहां से सनसेट और सनराइज का अद्भुत नजारा दिखता है। जैसा की सभी जानते है कि मुंबई रात के मुकाबले दिन में कई ज्यादा सुंदर दिखता है। 29वें फ्लोर से तो रात में सपनों की नगरी का एक अलग ही रूप दिखता है।
ये अपार्टमेंट 5500 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है। इस घर की सबसे खास बात ये है कि यहां से समंदर का नजारा ठीक सामने दिखाई देता है। माधुरी के घर को केवल 45 दिनों की मेहनत से डिजाइन किया गया है। इसे आर्किटेक्ट अर्पूवा मेहता ने कड़ी मेहनत से इसकी काय पलट की है। माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने की मन के मुताबिक पूरे घर को सजाया गया है। अपूर्वा का कहना है कि माधुरी इतनी बड़ी स्टार है लेकिन उसके बावजूद वो जमीन से जुड़ी हुई हैं और ये देखकर हैरान रह गईं।
बता दें कि ये घर माधुरी दीक्षित नेने ने लीज पर लिया है, जिसका हर महीने का किराया 12.5 लाख रूपये है। वैसे तो माधुरी ने काफी सालों पहले ही बड़े पर्दे से दूरी बना ली है लेकिन उन्हें टीवी शोज में जज के रुप में काफी पंसद किया जाता है। हाल ही में माधुरी दीक्षित वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अनामिका नाम की ऐक्ट्रेस का रोल निभाया था। जो कहने को तो बहुत बड़ी स्टार है, लेकिन उसकी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं है। इसमें माधुरी के अलावा संजय कपूर, मानव कौल, गगन अरोड़ा सहित कई स्टार्स मौजूद थे।