गुलजारे बहार है बिटिया,
खुदा का घर है बिटिया,
पिता का स्वभिमान है बिटिया,
मां की परछाई है बिटिया,
देश का अभिमान है बिटिया,
स्वरग का रास्ता है बिटिया,
ज़ख्मों का मरहम है बिटिया,
घर का चिराग है बिटिया,
हर मुश्किल का हल है बिटिया,
गैरों को भी अपना बना ले बिटिया,
जिंदगी के सफर में हमसफ़र है बिटिया,
जन्नत ऐ आबाद हैं बिटिया,
माता पिता की जान हैं बिटिया,
खुशियों की सौगात है बिटिया,
गुलशने बहार है बिटिया,
सिप का मोती है बिटिया,
एक कोहिनूर है बिटिया,
गीता, कुरान, बाईबल है बिटिया,
खुदा का घर है बिटिया,
दुःख सुख का हमसफ़र है बिटिया,
दुर्गा ,काली ,सीता , लक्ष्मी, सरस्वती,
दया का वरदान है बिटिया,
पापियों के लिए दामिनी है बिटिया,
तपती धूप में छांव है बिटिया,
फूल सी कोमल है बिटिया,
दानव के लिए तलवार है बिटिया,
अतिथियों के लिए अन्नपूर्णा है बिटिया,
बुजुर्गों के लिए सहारा है बिटिया,
किसी मंजिल की राह है बिटिया।।
स्वरचित/ अप्रकाशित/ मौलिक
कुमारी गुड़िया गौतम ( जलगांव ) महाराष्ट्र