बबेरू/ बांदा। बबेरू कस्बे के भाजपा कार्यालय एवं क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा के नेतृत्व में एक दर्जन युवाओं ने बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। जिसमें बबेरु विधायक ने सदस्यता ग्रहण करने वाले, हनी सिंह ,आकाश तिवारी, अमन अग्निहोत्री, अभिषेक सिंह, सुमित सिंह, पतवन,संदीप कुमार बबेरू, सूरज,जितेंद्र कुमार ,शुभम सिंह ,राजकिशोर बबेरू, धर्मेंद्र कुमार पतवन सहित सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को फूल माला पहनाकर के पार्टी में शामिल किया है। और सभी युवाओं को कहा गया है कि, केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को समझाएं और किए गए विकास कार्यों के विषय में लोगों को बताया और प्रचार प्रसार करें।
एक दर्जन युवाओं ने भाजपा की सदस्यता लिया
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क