Diwali 2021: इस साल बन रहा खरीदारी का महामुहूर्त, घर ले आएं ये चीजें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

भारत में धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों पर जमकर खरीदारी की जाती है। इस साल धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी के बेहद शुभ मुहूर्त बनने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली से पहले खरीदारी के लिए महामुहूर्त बन रहा है। दरअसल गुरु पुष्य नक्षत्र 60 साल बाद शनि-गुरु की युति में आ रहा है। 28 अक्टूबर को शनि और गुरु की युति रहेगी, जिससे पुष्य नक्षत्र की शुभता बढ़ेगी। इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

60 साल बाद ऐसा संयोग

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, ग्रह गोचर में पुष्य नक्षत्र के स्वामी और उपस्वामी की युति लगभग 60 साल बाद हो रही है। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग साल 1961 में बना था।

पुष्य नक्षत्र का महत्व-

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। कहते हैं कि इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा होती है। इस साल 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के दिन शनि और गुरु की युति मकर राशि में होगी। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में खरीदारी करना उत्तम रहता है।

ये चीजें खरीदना लाभकारी-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में घर, जमीन, सोने-चांदी के गहने, वाहन या इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीदना शुभ रहता है। इस दिन बीमा पॉलिसी, शेयर मार्केट में निवेश से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

नए व्यापार की शुरुआत शुभ-

सनातन धर्म में पुष्य नक्षत्र में किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इस दिन नए बहीखाते या कलम-दवात खरीदने से काम-काज की शुभता बढ़ती है।