भाजपा ने किया सिख समाज को सम्मानित: सुखमीत सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से सिख समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है। सिख समाज भाजपा के साथ आगामी 2022 के चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ एक-एक वोट भाजपा की झोली में डालने का काम करेगा।

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में संभाल परिवार के स.सुखमीत सिंह ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को भाजपा सरकार पूरा सम्मान दे रही है। जिसका कर्ज आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देकर चुकाया जायेगा। उन्होंने मांग की कि पंजाबी भाषा को प्रदेश में दूसरे नम्बर की भाषा घोषित किया जाये तथा हाईस्कूल व इण्टर के पाठ्यक्रमों में इसको सम्मिलित किया जाये ताकि 

अधिक से अधिक लोगों को पंजाबी का ज्ञान हो सके। इसको लेकर पंजाबी भाषा के लिए मुख्यमंत्री जयंती पंजाबी समाज द्वारा तैयार किए गए ऐप को लांच करने जा रहे हैं जिसके माध्यम से देश विदेश के लोग पंजाबी भाषा को निशुल्क सीख सकते हैं कार्यक्रम में संभाल परिवार द्वारा सरदार सुखमीत सिंह के नेतृत्व में पगड़ी पहनाई गई व सम्मान किया गया तथा पंजाबी महा संगठन के अध्यक्ष योगेश दुआ के नेतृत्व में भी मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया,पूर्व विधायक राजीव गुंबर,के एल अरोड़ा,गुरभेज सिंह पेजी,सरदार कंवर सिंह,मोनू कोहली,सुदर्शन सिंह बेदी,नवनीत सिंह, सुखदेव सिंह,कमल चुग, बलबीर सिंह धीर आदि लोग मौजूद रहे।