बलिया। बाँसडीह विधान सभा के के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह समाजसेवी को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरिया के रुद्र पुर में सदस्यता दिलाया और पुष्प माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो लोगों ने भी संजय सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण किये, जिसमे मुख्यरूप से अशोक सिंह पहलवान जी, गुड़ु सिंह महालीपुर, रामचंद्र गुप्ता, अमरजीत सिंह, राणा सिंह, विकलांग कोटे से तैराकी में गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्मी साहनी हालपुर, राहुल सिंह देवरिया जिले के रुद्र पुर विधान सभा में शामिल हुए इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि संजय सिंह के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुयी है इस मौके पर बलिया से गये निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राधेश्याम बिंद, देवेंद्र साहनी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संजय सिंह निषाद पार्टी में शामिल
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क