लोजपा सुप्रीमो स्व.राम विलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि मनाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा राम विलास पासवान के स्वप्न को साकार करने के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

स्थानीय गंगोह रोड स्थित संत रविदास मंदिर में आयेाजित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह गौतम के नेतृत्व में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.पासवान  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मेरठ मण्डल प्रभारी सौराज सिंह पुंवार ने कहा कि राम विलास पासवान दलितों, पिछड़ों शोषित व वंचित समाज के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने आजीवन दबे कुचले वर्ग के लोगों को न्याय का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। 

लोजपा जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह गौतम ने कहा कि लोजपा राम विलास पासवान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग  पासवान के नेतृत्व में समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रही है। प्रदेश सचिव हरिओम पासवान ने कहा कि केन्द्र सरकार को राम विलास पासवान के जनहित के कार्यों के मद्देनजर उन्हें के देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करना चाहिए क्योंकि राम विलास पासवान ही एक मात्र ऐसे राजनीतिज्ञ रहें जिन्हें सर्वसमाज के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू करने का काम किया।

इस अवसर पर राजकुमार गौतम, हिमांशु गौतम, किरनपाल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष शहजाद, मौ.सलमान आदि मौजूद रहे।