नवाबगंज /गोंडा। क्षेत्र के कटरा कुटी धाम मंदिर पर चल रहे नाै दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव के दूसरे दिन कथा का शुभारंभ कथा व्यास मिथिला शरण पांडे के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु के नाम और चरित्र का सुमिरन करने से ही जीवन और मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलेगी। इस प्रकार आत्मा परमात्मा में मिल जाएगी। इसके साथ उन्होंने यज्ञ और भगवान राम के बाल लीलाओं का वर्णन किया, उन्होंने कहा कि भगवान राम ने बचपन से ही लोगों का उद्धार करना शुरू कर दिया था भगवान विष्णु ,श्री कृष्ण और भगवान श्रीराम में कोई अंतर नहीं है । कलयुग में भगवान का नाम जपने से ही मुक्ति मिलेगी। राम कथा में अमृत वर्षा करते हुए कथा व्यास ने कहा प्रश्न कोई भी हो लेकिन उसमें संसार के कल्याण की भावना होनी चाहिए । जीव को अपने अंतिम समय में प्रभु नाम का स्मरण करना चाहिए ,उन्होंने मानव जीवन में आश्रम व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि गृहस्थ धर्म सभी आश्रमों में श्रेष्ठ है मनुष्य द्वारा गृहस्थी आश्रम का ईमानदारी से निर्वहन करने पर वह व्यक्ति संत समान हो जाता है।
राम कथा के अंत में भक्तिमय सुंदरकांड के चौपाई का रसपान किया गया तथा भजनों के आनंद में लोग नाचते गाते दिखाई दिए। इस अवसर पर नन्हे पांडे, अरुण सिंह ,विनोद गुप्ता, परशुराम शर्मा, राका शर्मा,गौरी शंकर गुप्ता तथा यज्ञचार्य और वेदपाठी विद्वानों की मंडली उपस्थित रही।