दीदारगंज आजमगढ़। विधानसभा क्षेत्र के नरईपुर में मंडल संयोजक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाई गई पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन वहीं मौके पर पहुँचे दीदारगंज विधानसभा प्रर्यासी पद के दावेदार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन काल के महानता के विषय मे बताते हुए कहा कि समस्त भारत वाशियों को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चलकर ही भारत की संस्कृति व भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्षय पूरा हो सकता है।वहीं लोगों से जनसपंर्क करते हुए भाजपा सरकार द्वारा साढ़े चार साल में कराए गए कार्यों व प्रधानमंत्री जी द्वारा देश मे किये गए विकाश कार्य व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी ।वहीं पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा 2022 विधान सभा चुनाव में भजपा पूरे उत्तर प्रदेश में 350 से ज्यादा सीट निकाल कर बहुमत हासिल करते हुए सरकार बनाएगी। वहीं जब पत्रकारों द्वारा विधान सभा प्रत्याशी घोषित पर सवाल किया तो श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं इसलिए हम लोग अभी पार्टी को बूथ व गांव गांव तक मजबूत करने व पार्टी के लिए वोट मांग रहे है पार्टी जिन्हें भी टिकट देगी हम सब उसके साथ रहेंगे औऱ अगर भारती जनता पार्टी हमको टिकट देगी तो निश्चित रूप हम पार्टी के वादों इरादों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे हैं और पार्टी को दीदारगंज विधान सभा से जीत दर्ज कराकर क्षेत्र व गांव गांव का विकास करेंगे फिलहाल अभी हम लोग पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं वहीं जन्मदिन कार्यक्रम में पहुँचे अभिषेक उपाध्यक्ष, शाहआलम,झिनकू सिंह,अभिषेक सिंह,मदन चौबे,रविन्द्र सिंह,विकास राय, विपुल,शशांक, ओमकार व दर्जनों लोग।
पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मदिन
• युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क