पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो को किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

बलरामपुर। क्षेत्राधिकारी उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण में थाना रेहरा बाजार में 15 किलो 300 ग्राम अबैध गाजा  के  साथ  02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। बीते सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंकित सिंह पुत्र बृजमोहन सिंह निवासी ग्राम कप्तानीपुरवा मलारी थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा व गुड्डू सोनकर पुत्र सल्लर निवासी ग्राम कानूनगो लखईपुर गोकुल थाना सहदुल्ला नगर बलरामपुर के पास से 15 किलो 300 ग्राम अबैध गाजा  बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल ज्ञानदेव यादव, हेड कांस्टेबल संतोष तिवारी,कांस्टेबल मानवेन्द्र दूबे,कांस्टेबल प्रेम कुमार शामिल रहे।