सहारनपुर। भारतीय नमो सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनन्दन पाठक ने कहा कि भारतीय नमो सेवादल गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिवस 17 सितम्बर को धूमधाम से मनायेगा। उन्होेंने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री देश की जनता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।
अभिनन्दन पाठक आज यहां पेपर मिल रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि देश में योगी सरकार के नेतृत्व में विकास तेजी से बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि सेवादल भाजपा की नीतियों को जन-जन तक प्रचार प्रसार करने को कटिबद्ध है और गांव-गांव शहर शहर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से पं.आर.के.त्रिवेदी, बृजनन्दन पाठक, अरविंद शर्मा, प्रियांशु पाठक, वासु पाठक, नितिन मिश्रा, अंकुर पाण्डेय, वैधनाथ पाण्डेय, अमित चौधरी, प्रदीप वर्मा, छत्र सिंह धनगर, सुशील शर्मा मौजूद रहे।