लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने मां का पैर छू कर 65वां जन्मदिन मनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आज़मगढ़। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने कहा है कि सम्मान मेरा नहीं, उस मोदी और योगी का कीजिए जिनकी बदौलत अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है, हमको आपको 370 मुक्त भारत मिला, देश के गरीब गुरबा को भोजन की गारंटी मिली, देश की आधी आबादी को धुँआ मुक्त रसोईं मिली है, दुश्मन को सबक सिखाने वाला राफेल मिला है, महात्मा गाँधी की इच्छानुसार दलित समाज को देश का सर्वोच्च पद मिला है, हमको आपको अपने बल पर खड़े होने की प्रेरणा मिली है, जो नहीं मिला है वह भी मिलने वाला है और जिनके नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा है कि यदि आपके मन में विश्वगुरु के रूप में भारत को स्थापित देखने की इच्छा है तो मोदी और योगी को केवल दस वर्ष और दीजिए।

लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह आज 21 सितम्बर मंगलवार को 65 वें वर्ष में प्रवेश किए। इस वर्ष की शुरुआत उन्होंने अपनी माँ श्रीमती कमला देवी का अपने घर अल्देमऊ में पैर छूकर आशीर्वाद ग्रहण करने से की। वहाँ से वह श्री चन्द्रशेखर ट्रस्ट, रामपुर, जहानागंज आए और राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनसे उनके विचारों पर चलते रहने का आशीर्वाद मांगा और संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरिहरपुर घराने के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने श्री यशवंत सिंह की मनोकामना पूरी करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति ने हर वर्ष की भांति चीन निर्मित सामग्री बहिष्कार मार्च निकाला। कोरोना की वजह से यह मार्च श्री चन्द्रशेखर ट्रस्ट परिसर में निकला और श्री चन्द्रशेखर की प्रतिमा की परिक्रमा के साथ समाप्त हुआ। इस अवसर पर दूर दूर से आए लोकतन्त्र सेनानियों ने श्री यशवंत सिंह अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनन्दन किया। इसका नेतृत्व करते हुए लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि सूबे की सियासत में श्री यशवंत सिंह हम लोकतन्त्र सेनानियों के गौरव हैं। इस अवसर पर श्री सिंह को आशीर्वाद देने वाले लोकतन्त्र सेनानियों में इटावा के सहदेव सिंह यादव, गाज़ीपुर के बाबू लाल यादव, उदय प्रताप सिंह, देवधारी यादव, राम आधार यादव, आज़मगढ़ के डाक्टर लालता प्रसाद यादव, पतिराम यादव, रमाकान्त पाण्डे,  भदोही के माया शंकर पासी आदि प्रमुख थे।

सूबे के दवा व्यापारियों का प्रभावी और महत्वपूर्ण संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के प्रदेश सचिव श्री सुधीर अग्रवाल और जिला महामंत्री रंजन राय ने विंधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित  किया और कहा कि श्री यशवंत सिंह देश की सियासत में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कमल हैं।

अंगवस्त्रम प्रदान  कर सम्मान करते हुए स्वराज इंडिया गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि जन्म से यशवंत सिंह भले मऊ, आज़मगढ़ के हों, लेकिन मेरे जैसे लोगों को लगता है कि वह गाज़ीपुर के ही हैं।

इस अवसर पर रमेश कन्नोजिया अरुण सिंह मोहर सिंह ट्रस्ट प्रबंधक बबृजेश कान्दू  अशोक पांडेय उदय शंकर चौरसिया संजय श्रीवास्तव अनिल सिंह शमशेर सिंह विजय बहादुर सिंह भक्कू सिंह  लालबहादुर सिंह छोटू पांडेय अतुल चौबे चंचल चौबे मंगरु सिंह स्वतंत्र सिंह मुन्ना बलराज सिंह रामअवतार जायसवाल राणा प्रताप सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे अध्यक्षता रामसेवक यादव व संचालन धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने किया।