उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसूचना विभाग अधिकार की समीक्षा बैठक सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

आजमगढ़। अगस्त क्रांति के मौके पर 9 व 10 को होने वाले तहसीलों में पदयात्रा कार्यक्रम के बाबत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसूचना विभाग अधिकार की समीक्षा बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। संचालन अब्दुर्रहमान एडवोकेट किया।

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के मंडल प्रभारी प्रदेश महासचिव जनसूचना विभाग अधिकार के श्यामदेव यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में आराजकता का माहौल बना हुआ है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है दलितों, महिलाआें के साथ बर्बरता किया जा रहा हैं। ऐसी सरकार से जनता ऊब चुकी है, समय आ गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाये और आगामी विधानसभा चुनाव में उसे सबक सिखाया जाय और आगामी सूबे के कांग्रेस की सरकार बनाया जाये। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की हितैषी है उसका युवाओं, किसानों, बेरोजगारों से कोई लेना देना नहीं है।

 सरकार जनता को मंहगाई के दलदल में डूबो दी है, जिसके कारण मध्यमवर्ग व निम्न वर्ग का कमर टूट गया है। ऐसी सरकार के खिलाफ कांग्रेस लामबंद होकर उसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। श्री यादव ने आगे कहा कि 8 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था 9 अगस्त को कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। जिसके बाद कांग्रेस ने सत्याग्रह कर पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाया था। अब वर्तमान में भाजपा की भ्रष्टाचार, आराजकता, भय के वार्तावरण के बीच एक बार फिर देश कराह रहा है ऐसे में एक क्रांति की आवश्यकता है जिसको लेकर कांग्रेस ने फिर से अगस्त में भाजपा गद्दी छोड़ों कार्यक्रम के बावत अगस्त क्रांति का आगाज प्रदेश के सभी तहसीलों में 9 व 10 अगस्त को किया जा रहा है।

 जिसके लिए मंडल के सभी तहसीलों में प्रभारी नियुक्त कर दिया हैं यह दो दिवसीय कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक होगा और 2022 में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराया जायेगा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुख्मंयत्री बनकर प्रदेश में व्याप्त आराजकता का खत्म करने का नेक काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि जनपद की दसो तहसील में 9 व 10 अगस्त को पदयात्रा निकालकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। श्री यादव ने अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनावें और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। निजामाबाद तहसील में इस पदयात्रा की कमान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई विभाग के मंडल प्रभारी प्रदेश महासचिव जनसूचना विभाग अधिकार के श्यामदेव यादव जी संभालेंगे।

इस मौके पर उपाध्यक्ष डा रामलखन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा,  जिला उपाध्यक्ष ज्ञानमति मौर्या, अन्जू सिंह, रविन्द्र यादव, सत्यजीत यादव, महावीर निषाद, विष्णु प्रभाकर, चन्दन यादव, महासचिव रामचन्द पांडेय, कमलेश यादव, रामचन्द्र पांडेय, जितेन्द्र गौर, मोती यादव, शम्भू शास्त्री , ब्लाक अध्यक्ष सूरज वर्मा, आशीष यादव, राजेश यादव, राना खातून, अब्दुर रहमान, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।