ज़्यादा गरम चीजें खाने से आपको हो सकती है यह गंभीर बीमारी


 


हमारे शरीर मे भोजन की नली पाचन प्रणाली का हिस्सा है। यह मुंह को पेट के साथ जोड़ती है। कई बार कुछ गलत आदतों की वजह से भोजन नली कैंसर का शिकार हो जाती है।  खाने की नली का कैंसर आम तौर पर उन कोशिकाओं में शुरू होता है जो एसोफैगस के अंदर होती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को खाने की नली का कैंसर ज़्यादा होता है।चलिए बताते है आपकों क्या है इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके-
कारण -
शराब पीना 
धूम्रपान करना 
मोटापे से ग्रस्त होना 
एसिड रिफ्लक्स होना 
बहुत गर्म तरल पदार्थ पीना
कम फल और सब्जियां खाना 
गैस्ट्रोसोफेजियल रीफ्लक्स बीमारी
सीने या ऊपरी पेट में रेडिएशन उपचार कारवाना
*भोजन नली के कैंसर के सामान्य लक्षण-ऐसे लक्षण किसी अन्य कारण से भी हो सकते हैं। आपको अपने डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। यदि यह लभण कुछ सप्ताहों में नहीं सुधरते तो आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढने के लिए टेस्ट करवाने चाहिए।
- निगलने में मुश्किलः इस तरह महसूस होना जैसे भोजन आपके गले या छाती में फंस रहा हैं। 
 - भार कम होना 
- भोजन का पेट में पहुंचने से पहले वापस आना या उल्टी आनी। 
- भोजन निगलते समय दर्द
- न समाप्त होने वाली दिल की जलन या बदहजमी
- आवाज का भारी होनाः नाड़ी पर दबाव के कारण आवाज का भारपनॉ
- पीठ या पसलियों के पीछे हल्का दर्द या बेआरामी
*भोजन के नली के कैंसर की जांच -आप अपने पारिवारिक डॉक्टर से शुरुआत कर सकते हैं। यदि डॉक्टर को प्रारंभिक जांच के बाद लगता है कि आपके स्वास्थ्य की जांच हेतू खून टेस्ट किया जा सकता है। यदि आपके पारिवारिक डॉक्टर को समस्या गंभीर लगती है या वह सोचता है कि आपको कैंसर हो सकता है तो आपको सलाह के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से चैकअप करवाने के लिए कह सकता है। आप करवा सकते है यह टेस्ट 
*एंडोस्कोपी -एंडोस्कोपी में डॉक्टर एक पतले बारीक पाइप को आपकी खुराक वाली नली में डालता है। इसे कैमरे की सहायता से स्क्रीन पर खतरे वाले भाग को देखा जाता है। यदि जरुरत पड़े तो कोशिकाओं के कुछ नमूने भी लिए जा सकते है। इन नमूनों  की दूरबीन से जांच की जाती है। इस जांच को बायोप्सी कहते है। यह टैस्ट आमतौर पर कैंसर के टेस्ट को पक्का करने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट दर्द रहित होता है। 
*इलाज के लिए विभिन्न विकल्प 
आपके डॉक्टर आपको बता सकते हैं कि आपके इलाज के लिए विभिन्न विकल्प है। सही जानकारी रखने से आपको सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। 
- आप्रेशन
- कीमोथैरेपी
- रेडियोथैरेपी
- कीमो रेडिएशन 
*एडवांस कैंसर -भोजन की नली में शुरु हुआ कैंसर अगर फैला हुआ है तो इसे एडवांस कैंसर कहा जाता है। कैंसर तब एडवांस हो सकता है जब यह पहले पता लगाया जाता है या उपचार के बाद यह वापस आ सकता है। इसे बार-बार होने वाला कैंसर कहा जाता है।